Jharkhand Protest: ईडी ने शुरू की एग्जाम में ‘गड़बड़ी’ से जुड़े मामले की जांच; जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अरेस्ट
Press Trust of India | August 10, 2026 | 05:12 PM IST | 2 mins read
छात्र जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पिछले 16 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं।
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की ओर से दर्ज प्राथमिकी, कुछ अन्य शिकायतों और आरोपपत्रों का संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की है।
उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू कर सकती है, जिसमें सबूत जुटाना, मामलों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजना और संभवतः आरोपियों की संपत्ति जब्त करना शामिल है।
Jharkhand Student Protest: छात्रों ने की सीबीआई जांच की मांग
छात्र जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पिछले 16 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक सुधार की भी मांग कर रहे हैं।
वे 14वीं जेपीएससी सीएसई सहित कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई या राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं।
Also read Jharkhand Student Protest: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा
Jharkhand Protest: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार
झारखंड सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया। सीआईडी ने 28 जुलाई से खियांगते से 4 बार पूछताछ की और जांच के तहत रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी की।
इसने खियांगते से पहले 14 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था, जबकि जेपीएससी ने बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बीच ''अपरिहार्य परिस्थितियों'' का हवाला देते हुए 25 से 27 जुलाई तक होने वाली संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा टाल दी थी।
जेपीएससी के 3 सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम सीआईडी द्वारा 3 सदस्यों को अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के बाद सामने आया।
अगली खबर
]UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी व सीएसआईआर नेट जून आंसर-की इस सप्ताह होगी जारी, एनटीए ने जारी की अधिसूचना
यूजीसी नेट परीक्षा 22 से 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई, जबकि सीएसआईआर नेट परीक्षा जुलाई में पूरी हुई। एनटीए द्वारा आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई