Jharkhand CET 2024: झारखंड सीईटी परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता मानदंड और भुगतान शुल्क
Santosh Kumar | March 4, 2024 | 11:45 AM IST | 1 min read
जेसीईसीई द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) का आयोजन 28 अप्रैल को रांची और दुमका मुख्यालय पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड कंबाइंड एंट्रेस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीई) ने कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेसीईसीई आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल है।
बोर्ड द्वारा झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को रांची और दुमका मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो पीसीएम और पीसीबी के लिए सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/बीसी-I/बीसी-II के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। जबकि एससी/एसटी और महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है।
इसके अलावा पीसीएमबी विषय के लिए सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/बीसी-I/बीसी-II उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी/एसटी और महिला आवेदकों के लिए शुल्क 500 है।
झारखंड सीईटी 2024: पात्रता मानदंड
झारखंड सीईटी 2024 के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर, 2024 तक 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन्होंने विज्ञान विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी कक्षा 12 की परीक्षा पूरी की है, वे इसके लिए आवेदन करने के लिए योग्य हैं।
Jharkhand CET Registration 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से Jharkhand CET Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- जेसीईसीईबी का आधिकारिक पोर्टल jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर Click Here for All Online application Submission-JCECEB-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- विकल्प संख्या 5 के सामने Click Here लिंक पर क्लिक करके निर्देश पढ़ें।
- अब Apply Online पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों के साथ Jharkhand CET Application Form 2024 भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पंजीकरण फॉर्म सबमिशन डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]UPPSC RO/ARO Exam: यूपीपीएससी ने परीक्षा नियंत्रक को हटाया, 5 साल में तीसरी बार आयोग की कार्रवाई
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद राज्य सरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी को हटा दिया है। प्रशासन ने उनका तबादला राजस्व परिषद में कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी