Santosh Kumar | March 4, 2024 | 11:45 AM IST | 1 min read
जेसीईसीई द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) का आयोजन 28 अप्रैल को रांची और दुमका मुख्यालय पर किया जाएगा।

नई दिल्ली: झारखंड कंबाइंड एंट्रेस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीई) ने कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेसीईसीई आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल है।
बोर्ड द्वारा झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को रांची और दुमका मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो पीसीएम और पीसीबी के लिए सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/बीसी-I/बीसी-II के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। जबकि एससी/एसटी और महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है।
इसके अलावा पीसीएमबी विषय के लिए सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/बीसी-I/बीसी-II उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी/एसटी और महिला आवेदकों के लिए शुल्क 500 है।
झारखंड सीईटी 2024 के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर, 2024 तक 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन्होंने विज्ञान विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी कक्षा 12 की परीक्षा पूरी की है, वे इसके लिए आवेदन करने के लिए योग्य हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से Jharkhand CET Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद राज्य सरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी को हटा दिया है। प्रशासन ने उनका तबादला राजस्व परिषद में कर दिया है।
Santosh Kumar