Jharkhand Board Timetable 2025: झारखंड बोर्ड 8वीं, 9वीं का टाइम टेबल जारी, परीक्षा तिथि, पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | January 6, 2025 | 10:51 AM IST | 1 min read
जेएसी कक्षा 8वीं, 9वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र झारखंड अकादमिक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं और कक्षा 9वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक झारखंड कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 जनवरी से शुरू होगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 29 जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक टाइम टेबल jac.jharkhand.gov.in या jacexamportal.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 9.45 बजे से एक बजे तक होगी। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा विषय में किसी एक की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर दो से 5.15 बजे तक होगी। इसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विभाग विषय की परीक्षा होगी।
जेएसी कक्षा 8वीं की परीक्षा के आतंरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि 20 जनवरी से 10 फरवरी तक जेएसी की वेबसाइट के माध्यम की जानी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी से जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Jharkhand Board Timetable 2025: मार्किंग स्कीम
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसमें 50 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही 100 अंक का आतंरिक मूल्यांकन होगा।
Jharkhand Board Timetable 2025: 9वीं का परीक्षा कार्यक्रम
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं परीक्षा में पहली पाली 9.45 से एक बजे तक हिन्दी ए, हिन्दी बी और अंग्रेजी तथा दूसरी पाली दो से 5.15 बजे तक गणित और विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षा पांच मुख्य विषयों की ओएमआर शीट पर ली जाएगी। परीक्षा में 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि 10 अंक का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूलों को पांच फरवरी से पांच मार्च के बीच भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें