JENPAS UG 2024: जेनपास यूजी आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू, इस लिंक से संपादित करें त्रुटि विवरण
Santosh Kumar | April 24, 2024 | 04:01 PM IST | 1 min read
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई) ने नर्सिंग, पैरामेडिकल और संबद्ध विज्ञान के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - स्नातक (जेनपास-यूजी) 2024 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार जिनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in/jenpas-ug पर जाकर विवरण में सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो 26 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी।
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेनपास यूजी 2024 परीक्षा 30 जून 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पेपर 1 सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जबकि पेपर 2 परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक चलेगी।
JENPAS UG Correction Details: संपादन योग्य विवरण
उम्मीदवार जेनपास यूजी आवेदन पत्र में प्राथमिक पंजीकरण डेटा को छोड़कर सभी फ़ील्ड और अपलोड किए गए दस्तावेज़ों को संशोधित कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, उनके माता-पिता का नाम, लिंग, अधिवास और जन्म तिथि शामिल है।
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी अन्य जानकारी को सही करना चाहता है, तो वह दिए गए सुधार अवधि के दौरान लॉग इन करने के बाद ऐसा कर सकता है। बोर्ड सुधार अवधि के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी सुधार के अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।
Also read NEET UG 2024 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.ntaonline.in पर जारी, करें डाउनलोड
JENPAS UG 2024: आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेनपास-यूजी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in/jenpas-ug पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Online Application Form Submission for JENPAS(UG) - 2024' पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- आवेदन पत्र खुल जाएगा इसमें त्रुटि विवरण में सुधार करें। \
- सबमिट करने से पहले सभी डिटेल को दोबारा जांचें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल