JEECUP Registration 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आवेदन की आखिरी तारीख कल, अभ्यर्थी ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 28, 2024 | 01:32 PM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश कल यानी 29 फरवरी को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। यह सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए है। एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
UP Polytechnic Exam: महत्वपूर्ण तिथियाँ
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जेईईसीयूपी द्वारा 10 मार्च को जारी किया जाएगा।
शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च को जारी की जाएगी और आपत्ति विंडो 30 मार्च को बंद हो जाएगी। यह एक प्रोविजनल उत्तर कुंजी होगी जिस पर उम्मीदवार आपत्ति कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर की आएगी और नतीजे 8 अप्रैल 2024 को जारी किए जाएंगे।
JEECUP Registration 2024: ऐसे करें आवेदन
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से UP Polytechnic Entrance Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- Homepage पर 'Online Application Form Submission for JEECUP - 2024' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां नीचे जाकर 'Fresh Candidate Registration' लिंक पर क्लिक कर Agree करें।
- पेज पर आवश्यक डीटेल दर्ज कर सबमिट करें।
- अब लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’