Santosh Kumar | July 10, 2026 | 10:53 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें 11 से 14 जुलाई शाम 6 बजे तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। राउंड 2 में मिली सीट को छोड़ने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है।

नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इस राउंड में कई उम्मीदवारों को अपनी पसंद के इंस्टिट्यूट और कोर्स में सीटें मिल गई हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें 11 से 14 जुलाई शाम 6 बजे तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा और फीस जमा करनी होगी।
समय पर रिपोर्ट न करने पर सीट अपने आप कैंसिल हो जाएगी। जीकप काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग जैसे चरण शामिल हैं। राउंड 2 में मिली सीट को छोड़ने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-
उम्मीदवारों को जीकप रैंक कार्ड, काउंसलिंग लेटर, 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। अधूरे दस्तावेज के कारण एडमिशन रद्द किया जा सकता है।
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में सीट स्वीकृति शुल्क जमा नहीं करता है या सहायता केंद्र पर अभिलेख का सत्यापित नहीं करा पाता है, तो उसका आवंटन स्वतः ही रद्द हो जाएगा और अभ्यर्थी विशेष काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।