Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 01:10 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों (10% कोटा) के तहत बीटेक, बीबीए, बीआर्क और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।

नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों (Institutional Preference Seats) के अंतर्गत प्रवेश का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया उन तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में आयोजित की जाएगी, जिन्होंने इन विशेष सीटों के लिए सहमति पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। इस योजना के तहत, संविधिक निकायों द्वारा स्वीकृत कुल प्रवेश क्षमता के अधिकतम 10 प्रतिशत स्थानों तक ही प्रवेश की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की तारीखें अलग-अलग तय की गई हैं। छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक काउंसलिंग कार्यक्रम को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है-
Also read AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
प्रवेश नियम, अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, संस्थागत प्राथमिकता सीटों के लिए उपलब्ध संस्थानों की पूरी सूची, शैक्षणिक शुल्क और अधिकृत सहायता केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी तकनीकी शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले इन नियमों और निर्देशों को पढ़ लें। किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए उम्मीदवार दूरभाष नंबर 0755-6720205, 2660441 या ईमेल आईडी dte.helpcenter@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।