Saurabh Pandey | August 10, 2025 | 10:55 AM IST | 1 min read
जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन लॉगिन के माध्यम से अपना सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। यह सुविधा 11 अगस्त को खुलेगी और 13 अगस्त को बंद होगी।

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज यानी 10 अगस्त को यूपीजेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट का सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के 5वें राउंड में भाग लिया है, वे जीकप सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूपी पॉलिटेक्निक से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्हें इस राउंड के लिए 6 से 9 अगस्त तक विकल्प भरने की अनुमति दी गई थी।
जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन लॉगिन के माध्यम से अपना सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। यह सुविधा 11 अगस्त को खुलेगी और 13 अगस्त को बंद होगी।
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त (शाम 6 बजे) को समाप्त होगी। उम्मीदवार चौथे और पांचवें राउंड में आवंटित सीटें 14 अगस्त को वापस ले सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को पांचवे राउंड में सीट आवंटित होती है, उन्हें सीट स्वीकृति शुल्क 250 रुपये और काउंसलिंग शुल्क के रुप में 3,000 रुपये जमा करना होगा।
भारत में Coursera के शिक्षार्थियों की संख्या तेजी से बढ़कर 3.1 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिससे कोर्सेरा पर कुल शिक्षार्थियों की संख्या के मामले में भारत ने यूरोप को भी पीछे छोड़ दिया है।
Abhay Pratap Singh