JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से पांच चरणों में शुरू होगी, विस्तृत कार्यक्रम जल्द
Abhay Pratap Singh | June 23, 2025 | 07:27 PM IST | 1 min read
जीकप काउंसलिंग 2025 में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान, विकल्प भरना, सीट अलॉटमेंट, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित संस्थान में प्रवेश को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा आज यानी 23 जून को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जीकप 2025 रिजल्ट में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। जीकप 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी।
जीकप काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025 के लिए काउंसलिंग का आयोजन पांच चरणों में किया जाएगा, जिसमें मुख्य एवं विशेष दोनों चरण हैं। जीकप काउंसलिंग 2025 के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु योग्य छात्रों के लिए जीकप काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। जीकप काउंसलिंग 2025 में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान, विकल्प भरना, सीट अलॉटमेंट, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित संस्थान में प्रवेश को शामिल किया गया है।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित की जाती है। जीकप फेज-2 काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश राज्य के साथ ही बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। सभी चरणों के लिए जीकप काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए कक्षाएं अगस्त 2025 में शुरू की जाएंगे।
यूपीजेईई 2025 परीक्षा 5 से 13 जून 2025 तक ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की गई थी। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के कुल 19 ग्रुपों के लिए 4,25,993 आवेदन प्राप्त हुए थे। जीकप प्रवेश परीक्षा में 3,31,193 अभ्यर्थी शामिल, जिनमें से 3,31,174 छात्र जीकप काउंसलिंग 2025 में शामिल होने के पात्र हैं।
JEECUP Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
जीकप काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- जीकप एडमिट कार्ड
- जीकप 2025 रैंक कार्ड
- जीकप काउंसलिंग आवंटन पत्र
- योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज की दो फोटो
- डोमिसाइल प्रमाणपत्र
- आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार