Trusted Source Image

RPSC Protection Officer 2024 Result: राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर रिजल्ट जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read

आरपीएसी संरक्षण अधिकारी 2024 परीक्षा के अंक डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर 2024 परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर 2024 परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी प्रोटेक्शन ऑफिसर रिजल्ट जांच सकते हैं।

राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ ही आरपीएससी संरक्षक अधिकारी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी सामान्य अध्ययन पेपर-1, लॉ पेपर-2 और सोशल वर्क पेपर-2 के लिए जारी कर दी है।

आरपीएससी संरक्षक अधिकारी 2024 परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया गया है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

Also readRSSB Exams: आरएसएसबी एग्जाम की ओएमआर शीट हेरफेर मामले में सरकार की चुप्पी पर पूर्व सीएम गहलोत ने उठाए सवाल

RPSC Protection Officer 2024 Final Answer Key: डाउलनोड करें

आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर 2024 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें। होमपेज पर, ‘कैंडिडेट इंफॉर्मेशन’ के भीतर ‘आंसर की’ टैब पर क्लिक करें। अब, संरक्षक अधिकारी 2024 फाइनल आंसर की पीडीएफ जांचें और डाउनलोड करें।

राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC Protection Officer 2024 Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार अपने अंकों की जांच कर सकते हैं:

  • आरपीएससी रिजल्ट पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in/results पर जाएं।
  • अब, ‘Marks for Protection Officer 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आरपीएससी प्रोटेक्शन ऑफिसर रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications