Trusted Source Image

JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट 17 मई तक बढ़ी, 2 से 9 जून तक एग्जाम

Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 03:32 PM IST | 1 min read

JEECUP 2026 परीक्षा को उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नाम से जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में डिप्लोमा, पोस्ट-डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।

इससे पहले, जीकप आवेदन करने की समय-सीमा 11 मई 2026 निर्धारित की गई थी।(आधिकारिक वेबसाइट)
इससे पहले, जीकप आवेदन करने की समय-सीमा 11 मई 2026 निर्धारित की गई थी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक (UPJEE) 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 तक बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों द्वारा संचालित डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब विस्तारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इससे पहले, आवेदन करने की समय-सीमा 11 मई 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों के अनुरोध और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने इस समय-सीमा को विस्तारित करने का फैसला किया है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया इसी साल 15 जनवरी से शुरू हुई थी।

JEECUP 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क (प्रति आवेदन)
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग
300 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
200 रुपये

JEECUP Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। वेबसाइट पर जारी लेटेस्ट सूचना के अनुसार, कंप्यूटर आधारित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक)-2026, जो पहले 15 से 22 मई तक आयोजित होने वाली थी, अब अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण 2 से 9 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Also read JEECUP Exam Schedule 2026 Revised: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, अब 2-9 जून तक होगा एग्जाम

JEECUP Exam Schedule 2026: परीक्षा पैटर्न

जीकप परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी कुल अवधि 150 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर के लिए 'नेगेटिव मार्किंग' की जाएगी। परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।

JEECUP का पाठ्यक्रम सभी ग्रुप्स के अनुसार अलग-अलग होगा। जीकप इंजीनियरिंग ग्रुप में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान शामिल होंगे, जबकि अन्य समूहों में अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications