JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक का पंजीकरण शुरू, 29 फरवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 8, 2024 | 05:11 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 29 फरवरी है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक आवेदन पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म भर सकते हैं। यूपी जीकप परीक्षा के लिए 29 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
जेईईसीयूपी 2024 द्वारा 16 से 22 मार्च 2024 तक यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UP Polytechnic Entrance Exam) आयोजित की जाएगी। सूचना बुलेटिन के अनुसार, प्रवेश पत्र 10 मार्च 2024 को जारी किए जाएंगे।
जेईईसीयूपी 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, पेपर का समय, परीक्षा केंद्र और शहर आदि विवरण की जांच कर सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी संस्थानों द्वारा प्रस्तावित पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा JEECUP 2024 का आयोजन किया जाता है।
जीकप 2024: जाने कैसे करें आवेदन
-
आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-
एप्लीकेशन लिंक खोलें और फ्रेश कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
-
जीकप 2024 के लिए वांछित जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
-
फिर लॉग इन आईडी की मदद से अपना फॉर्म भरकर सबमिट करें।
-
परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
जीकप आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच