JEECUP 2024 Exam Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित; आवेदन का आज आखिरी दिन
Santosh Kumar | May 10, 2024 | 10:17 AM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा पूरे राज्य में 13 से 20 जून 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 10 मई को बंद होने जा रही है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
परिषद द्वारा आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “वर्ष 2024 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 13 से 20 जून के बीच आयोजित होने वाली है। 17 जून की परीक्षा सार्वजनिक अवकाश के कारण स्थगित कर दी गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा उल्लिखित तिथियों पर होगी।
JEECUP 2024 Exam Date: आवेदन शुल्क
UP Polytechnic Entrance Exam के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से 12 मई तक जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में त्रुटियों को ठीक करने के लिए सुधार विंडो 11 से 12 मई को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
JEECUP Registration 2024: ऐसे करें अप्लाई
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से UP Polytechnic Entrance Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- Homepage पर 'Online Application Form Submission for JEECUP - 2024' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां नीचे जाकर 'Fresh Candidate Registration' लिंक पर क्लिक कर Agree करें।
- पेज पर आवश्यक डीटेल दर्ज कर सबमिट करें।
- अब लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल