JEECUP Counselling 2024: जीकप काउंसलिंग राउंड 7 चॉइस फिलिंग 4 अक्टूबर से jeecup.admissions.nic.in पर होगी शुरू
Saurabh Pandey | October 3, 2024 | 04:47 PM IST | 1 min read
सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे- मार्कसीट, जाति, आय, निवास, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आदि लेकर संबंधित संस्थान द्वारा अभ्यर्थी को पसंदीदा संस्थानों में प्रवेश दिया जायेगा।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) की तरफ से यूपी पॉलेटेक्निक काउंसलिंग राउंड 7 के लिए चॉइस फिलिंग कल यानी 4 अक्टूबर से शुरू होगा। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 7 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 7 के लिए चॉइस फिलिंग करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2024 तक है, जबकि 7 अक्टूबर को सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।
JEECUP 2024 Counselling: लॉगिन क्रेडेंशियल
जेईईसीयूपी काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जिन उम्मीदवारों को पिछले जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग सत्र में सीटें आवंटित नहीं की गई हैं, वे चल रही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
जेईईसीयूपी काउंसलिंग सत्र और सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन किया जाएगा। जेईईसीयूपी 2024 के नए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए 23 अक्टूबर को या उससे पहले आवंटित संस्थान में अपना पंजीकरण कराना होगा।
JEECUP 2024 Counselling: सीट स्वीकृति शुल्क
जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें सीट स्वीकृति शुल्क 3,000 रुपये और काउंसलिंग शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सहायता केंद्रों पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा। ट्यूशन फीस का भुगतान जेईईसीयूपी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार किया जाना चाहिए।
JEECUP 2024 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल
- राउंड 7 चॉइस फिलिंग - 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2024 तक
- राउंड 7 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा - 7 अक्टूबर 2024
- केवल चयनित उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना - 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर शाम 5 बजे तक
- राउंड 7 दस्तावेज सत्यापन - 10 अक्टूबर तक
- एडमिशन - 8 अक्टूबर से शुरू होगा और 10 अक्टूबर को समाप्त होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल