JEE Mains Result 2025: जेईई मेन आंसर की में विसंगतियों के बावजूद क्या एनटीए कल तक घोषित कर देगा रिजल्ट?
Santosh Kumar | April 16, 2025 | 11:13 AM IST | 2 mins read
क्या एनटीए त्रुटियों को सुधार कर कल तक जेईई फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर देगा? छात्रों के मन में असमंजस की स्थिति है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट कल यानी 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस बीच एनटीए की ओर से जारी जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 और रिस्पॉन्स शीट में विसंगति का मामला सामने आया है, हालांकि एनटीए ने 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर छात्रों और विशेषज्ञों के विसंगति के दावों का खंडन किया है। ऐसे में क्या जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी होगा, यह बड़ा सवाल है?
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए ने 'एक्स' पर कहा कि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर तय होगा। इसलिए मौजूदा आंसर की को देखकर कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।
छात्र और अभिभावक दोनों ही चिंतित हैं क्योंकि रिस्पॉन्स शीट पर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों ने कहा है कि उन्होंने (छात्रों) उत्तरों को चिह्नित किया और आंसर तब सबमिट भी हुए लेकिन अब यह अनुत्तरित दिख रहा है।
JEE Main Answer Key 2025: त्रुटिपूर्ण प्रश्नों पर बोनस अंक की मांग
अभिभावक प्रमोद कामथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरी बेटी ने 71 सवालों के जवाब दिए थे, लेकिन जो रिस्पॉन्स शीट मिली है, उसमें सभी सवाल खाली दिख रहे हैं। एनटीए बच्चों के भविष्य से खेल रहा है और हमारी ईमेल का जवाब भी नहीं दे रहा।"
एक अन्य अभिभावक रेखा वर्मा ने 'एक्स' पर लिखा, "मेरी बेटी ने 50 प्रश्न हल किए थे, लेकिन अब केवल 48 ही दिख रहे हैं। कई प्रश्नों के उत्तर भी गलत दिए जा रहे हैं। हम इस गलती के बारे में एनटीए को मेल करेंगे। मैं बहुत चिंतित हूं।"
एनटीए ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्या एनटीए कल तक इस समस्या का समाधान करेगा? छात्रों ने एनटीए से मांग की है कि या तो त्रुटिपूर्ण प्रश्नों को हटाया जाए या फिर उन पर बोनस अंक दिए जाएं।
JEE Main Result 2025: क्या कल तक जारी हो जाएगा रिजल्ट?
अगर वाकई आंसर-की में गलतियां हैं तो क्या एनटीए उन्हें सुधारकर कल तक जेईई फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर देगा? छात्रों के मन में असमंजस की स्थिति है और अब सबकी निगाहें एनटीए की अगली घोषणा पर टिकी हैं।
बता दें कि पिछले साल एनटीए को नीट, सीयूईटी यूजी और जेईई मेन 2024 जैसी कई प्रमुख परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जांच का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं ने एनटीए की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे।
इससे पहले, 10 फरवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 की फाइनल आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए थे। बताया गया कि त्रुटियां पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों और अनुवाद में त्रुटियों के कारण हुई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी