Santosh Kumar | March 7, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 बी.आर्क,बी.प्लानिंग परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से कुल 55,493 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग के नतीजे जारी कर दिए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पेपर 2 के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को जेईई-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग के नतीजे की जांच कर सकते हैं।
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
एनटीए ने नतीजों के साथ जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से अपने परिणाम अंकों की गणना कर सकते हैं।
जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी।
JEE Main 2024 Session 1 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
नवीनतम घोषणा में JEE Main 2024 Result Session 1 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
विवरण सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
यहां से स्कोरकार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Also readJEE Main Paper 2 Result 2024: जेईई मेन बीआर्क-बी प्लानिंग आंसर की jeemain.nta.ac.in पर जारी
बता दें कि जेईई मेन 2024 की बी.आर्क, बी.प्लानिंग परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से कुल 55,493 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 परीक्षा 2024 में 75% उपस्थिति प्रतिशत दर्ज किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, एनटीए जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए कुल 11,70,048 छात्र उपस्थित हुए।
जेईई मेन पेपर 1 का परिणाम एनटीए द्वारा 13 फरवरी को जारी किया गया था। एनटीए द्वारा जारी पेपर 1 रिजल्ट में 23 अभ्यर्थी 100 परसेंटाइल हासिल करने में सफल रहे थे। ऐसे में वे उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 बी.आर्क, बी.प्लानिंग रिजल्ट के परिणामों से खुश नहीं हैं, वे सत्र दो में भाग ले सकते हैं। JEE Main 2024 Session 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा।
बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। बीएसईएच हरियाणा बोर्ड 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी प्रमाण लाना होगा।
Santosh Kumar