Saurabh Pandey | October 28, 2024 | 10:28 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित करेगी। जेईई मेन परीक्षा 2025 दो पालियों सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी। इसमें तीन पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक), पेपर 2ए (बी.आर्क), और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग)।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2025–2021). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई मेन दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। एनटीए ने जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | January Session (2026 vs 2025)
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | Most Scoring Concepts
JEE Main 2026: April QP's & Solution | Last Five Year Analysis (2026-2022) | Inorganic Chemistry
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 22 नवबंर 29024 तक है। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।
जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र की परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित करेगी। जेईई मेन परीक्षा 2025 दो पालियों सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें तीन पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक), पेपर 2ए (बी.आर्क), और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग)।
पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, जबकि पेपर 2ए बी.आर्क डिग्री करने के इच्छुक लोगों के लिए वैकल्पिक है। प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि के लिए होगा। पेपर 1 और पेपर 2 के भाग-1 के लिए, प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे। खंड ए बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) का होगा और खंड बी में ऐसे प्रश्न होंगे जिनके उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरे जाने हैं। सेक्शन ए और सेक्शन बी दोनों में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
पेपर | विषय | सेक्शन A | सेक्शन B |
|---|---|---|---|
पेपर 1 (बीई / बीटेक) | मैथ फिजिक्स कमेस्ट्री | 20 20 20 कुल - 60 | 5 5 5 कुल -15 |
पेपर 2ए (बी. आर्क.) | मैथमैटिक्स पार्ट - I एप्टीट्यूड टेस्ट - पार्ट - II ड्राइंग टेस्ट पार्ट- III | 20 50 2 कुल - 77 अंक | 5 |
पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) | मैथमैटिक्स पार्ट - I एप्टीट्यूड टेस्ट - पार्ट - II प्लानिंग टेस्ट पार्ट- III | 20 50 25 कुल - 100 अंक | 5 |