Santosh Kumar | January 23, 2025 | 07:57 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 28, 29 और 30 जनवरी को प्रयागराज केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को पास के शहर वाराणसी के केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 की परीक्षा तिथि के लिए जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा भारत और विदेशों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने पहले ही जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी है।
जारी नोटिस के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि कई अभ्यर्थियों ने 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई व्यक्त की है।
इसके चलते एनटीए ने इन तिथियों पर प्रयागराज के केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नजदीकी शहर वाराणसी के केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड और बारकोड उपलब्ध हो।
उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 जनवरी की परीक्षा के लिए डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित कर रहा है। एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा की शिफ्ट 1 का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है जबकि शिफ्ट 2 का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।
30 जनवरी को एनटीए पेपर 2A (बी.आर्क), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और दोनों (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।