JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन पेपर 1 बीटेक व बीई के लिए जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र, देखें एग्जाम शेड्यूल
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 01:34 PM IST | 1 min read
जेईई मेन एग्जाम 2024 पेपर 1 बीटेक व बीई के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जाएगा। हालांकि, पेपर 2 बी आर्क व बी प्लानिंग की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा पेपर 1 बीटेक व बीई के लिए JEE MAIN Admit Card 2024 जल्द जारी किया जाएगा। पेपर 1 के लिए एग्जाम का आयोजन 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा।
इससे पहले एनटीए द्वारा पेपर 2 बी ऑर्क व बी प्लॉनिंग की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2024 को सिर्फ एक दिन ही तीन घंटे की अवधि में कराया जाएगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य बीई/बीटेक (पेपर 1) परीक्षा के लिए हॉल टिकट राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी करेगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन एग्जाम 2024 पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE MAIN Exam का आयोजन प्रत्येक वर्ष दो बार एनटीए द्वारा कराया जाता है। जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च निर्धारित की गई है।
जेईई मेन 2024 सत्र 1 बीटेक/बाई प्रोग्राम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर 18 जनवरी 2024 को ही एनटीए द्वारा जारी किया गया है। बी ऑर्क व बी प्लॉनिंग के लिए पेपर 2 का आयोजन 24 जनवरी को सिर्फ एक दिन में ही कराया जाएगा।
अगली खबर
]MPPSC Exam 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 74 पदों पर निकाली नौकरियां, 18 फरवरी अंतिम तिथि
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के तहत 74 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) के विभिन्न विभागों में 60 पदों पर और राज्य वन सेवा परीक्षा (एसएफएस) के तहत सहायक वन संरक्षक के 14 रिक्त पदों पर की जाएगी
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल