JEE Main 2025: पवन कल्याण के काफिले के चलते कई छात्रों की जेईई परीक्षा छूटने का दावा, पुलिस को जांच के आदेश
Santosh Kumar | April 8, 2025 | 01:01 PM IST | 2 mins read
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के कार्यालय ने घटना पर एक बयान जारी किया और विशाखापत्तनम पुलिस से मामले की जांच करने को कहा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पेंडुर्थी क्षेत्र में जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा देने जा रहे कई छात्र परीक्षा देने से चूक गए। छात्रों ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आधिकारिक काफिले के कारण लगाए गए यातायात प्रतिबंधों के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी हुई। छात्रों के अनुसार, कड़ी सुरक्षा और यातायात प्रतिबंधों के कारण कई वाहन रास्ते में फंसे रहे, जिसके कारण कुछ उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधों के कारण 25 से अधिक छात्र जेईई मेन 2025 की परीक्षा नहीं दे सके। पवन कल्याण के कार्यालय ने एक्स पर बयान जारी किया और विशाखापत्तनम पुलिस से इसकी जांच करने की मांग की है।
पवन कल्याण ने पूछा है कि काफिले के लिए कितनी देर तक यातायात रोका गया, उस समय सड़कों की क्या स्थिति थी और क्या सर्विस रोड पर भी यातायात रोका गया। उन्होंने विशाखापत्तनम पुलिस से मामले की जांच करने को कहा है।
JEE Main 2025 Session 2: लगभग 30 छात्र हुए प्रभावित
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जेईई मेन में शामिल होने वाले एक छात्र की मां ने कहा कि पवन कल्याण के काफिले के कारण ट्रैफिक जाम हुआ, जिसके कारण उनका बेटा परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचा और उसे प्रवेश नहीं दिया गया।
उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने अंदर जाने की गुहार लगाई, लेकिन उसे अंदर जाने नहीं दिया गया। इससे करीब 30 छात्र प्रभावित हुए। एक अन्य अभिभावक ने कहा कि अगर उन्हें 5 मिनट की छूट मिल जाती तो उनकी बेटी का पूरा साल बच सकता था।
JEE Main 2025 Exam: पुलिस ने क्या कहा?
इस बीच, विशाखापत्तनम पुलिस ने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री का काफिला सुबह 8:41 बजे रवाना हुआ, जबकि छात्रों को सुबह 7 या 8:30 बजे से पहले पहुंचना था, इसलिए काफिला देरी का कारण नहीं हो सकता।
पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से पहले पेंडुर्थी में बीआरटीएस रोड और सर्विस रोड पर कोई यातायात अवरोध नहीं था।बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा