JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा आज से शुरू, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड; एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट्स जानें
Saurabh Pandey | January 22, 2025 | 08:59 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 1 का पहला पेपर इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) के लिए है और दूसरा पेपर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (बीआर्क/बीप्लानिंग) कोर्स के लिए है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन 2025 सत्र 1 की परीक्षा आज यानी 22 जनवरी, 2025 से शुरू हो रही है। जेईई मेन परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए ने पहले 22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षा के लिए ए़नमिट कार्ड जारी कर दिया है, जबकि 28, 29 और 30 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
JEE Main 2025: जेईई मेन शिफ्ट टाइमिंग्स
जेईई मेन पेपर 1 के लिए परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि पेपर 2 के लिए एक पाली ही पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।
JEE Main 2025: ड्रेस कोड
जेईई मेन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आधी आस्तीन वाले हल्के कपड़े पहनने चाहिए और बड़े बटन वाले कपड़ों से बचना चाहिए। उम्मीदवारों को बंद जूते नहीं पहनने चाहिए। उन्हें कम एड़ी वाले चप्पल या सैंडल पहनकर आना चाहिए। परीक्षा केंद्र के अंदर टोपी, दुपट्टा, धूप का चश्मा और कोई भी धातु की वस्तु प्रतिबंधित है।
JEE Main 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य ले जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) के साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी।
- एक पासपोर्ट आकार का फोटो (जैसा ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपलोड किया हो)
- अधिकृत फोटो आईडी में से कोई एक- स्कूल पहचान पत्र / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / मतदाता आईडी / पासपोर्ट / आधार कार्ड (फोटो के साथ) / फोटो के साथ ई-आधार / राशन कार्ड फोटोग्राफ के साथ/फोटोग्राफ के साथ बारहवीं कक्षा बोर्ड प्रवेश पत्र/फोटोग्राफ के साथ बैंक पासबुक।
JEE Main 2025 Session 1: मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
JEE Main 2025: जेईई मेन काउंसलिंग
जेईई मेन काउंसलिंग का आयोजन ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा किया जाता है। प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाती है, और शेड्यूल जल्द ही JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल