JEE Main Result 2025: जेईई मेन्स में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 छात्रों में से 11 ने कोटा में की है तैयारी
Press Trust of India | April 20, 2025 | 11:37 AM IST | 2 mins read
ओडिशा के मूल निवासी ओम प्रकाश बेहरा ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए और अखिल भारतीय रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा शनिवार (19 अप्रैल) को घोषित इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) के नतीजों में राजस्थान के कोटा शहर में तैयारी करने वाले कई छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। कोटा में तैयारी करने वाले छात्र ओम प्रकाश बेहरा ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा शहर में तैयारी करने वाले 34 छात्र टॉप 100 में शामिल हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन रिजल्ट में 100 पर्सेंटाइल लाने वाले 24 टॉपर्स में से 11 छात्रों ने कोटा के कोचिंग सेंटर से तैयारी की। बेहरा के साथ देवदत्त नाम के छात्र ने भी टॉप किया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद कोटा में खुशी और जश्न का माहौल है।
JEE Main Result 2025: कोटा के 34 छात्र टॉप 100 में शामिल
कई छात्रों, कोचिंग संचालकों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कुछ टॉपर्स और उनके अभिभावक भी मौजूद थे। एक नामी कोचिंग सेंटर के 31 छात्र और दूसरे कोचिंग सेंटर के 3 छात्र टॉप 100 में जगह बनाने में सफल रहे।
ओडिशा के मूल निवासी ओम प्रकाश बेहरा ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए और अखिल भारतीय रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। बेहरा ने अपने माता-पिता और कोचिंग संस्थान के संकाय के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Also read JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, जानें टॉपर्स, कटऑफ
JEE Mains 2025 Topper: एआईआर 1 पाने वाले बेहरा ने क्या कहा?
बेहरा ने कहा कि परीक्षा में सफल होने के लिए सेल्फ स्टडी जरूरी है। मैंने हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। मैंने सवालों को हल करने पर ज्यादा ध्यान दिया। परीक्षा से कुछ दिन पहले मैंने दिमाग को तरोताजा करने के लिए पढ़ाई बंद कर दी।"
बता दें कि जेईई मेन 2025 में टॉप करने वाले ओम प्रकाश बेहरा की मां लेक्चरर की नौकरी छोड़कर करीब तीन साल से उनके साथ कोटा में रह रही थीं। बेहरा ने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं है।
बेहरा के अलावा, कोटा के अन्य टॉपर्स में सक्षम जिंदल (ऑल इंडिया रैंक-10), अर्नब सिंह (एआईआर-11), रजित गुप्ता (एआईआर-16), मोहम्मद अनस (एआईआर-17) और लक्ष्य शर्मा (एआईआर-22) शामिल हैं।
विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा