Live

JEE Main 2025 Exam Live: जेईई मेन नोटिफिकेशन जल्द, जानें रजिस्ट्रेशन डेट, आवेदन शुल्क, एग्जाम शेड्यूल, सिलेबस

एनटीए इस महीने जेईई मेन 2025 सूचना बुलेटिन जारी कर सकता है जिसमें पंजीकरण तिथि, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड तिथि, परिणाम जैसे विवरण शामिल होंगे।

JEE Mains 2025 परीक्षा दो सत्रों- सत्र 1 और सत्र 2 में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | October 23, 2024 | 12:39 PM IST

JEE Main 2025 Exam Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन नवंबर 2024 में शुरू हो सकते हैं। जल्द ही एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। उम्मीदवार nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन 2025 शेड्यूल जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा कार्यक्रम जेईई मेन के आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर भी घोषित करेगा।

JEE Main 2025 Exam Date: दो सत्रों में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है। एनटीए इस महीने सूचना बुलेटिन जारी करेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन तिथि, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड तिथि, परिणाम जैसे विवरण शामिल होंगे।

JEE Mains 2025 परीक्षा दो सत्रों- सत्र 1 और सत्र 2 में आयोजित की जाएगी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एनटीए ने बीई, बीटेक के लिए पेपर 1 और बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए पेपर 2 सहित JEE Mains 2025 के सभी विषयों के सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए हैं।

Also read JEE Main 2025: जेईई स्कोर के बिना भारत के इन आईआईटी संस्थानों में ले सकते हैं प्रवेश; पाठ्यक्रम और शुल्क जानें

JEE Main 2025 Registration Fees: आवेदन शुल्क

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए जेईई मेन 2025 पंजीकरण और फॉर्म शुल्क का विवरण देख सकते हैं-

पाठ्यक्रम जेईई मेन 2025 पंजीकरण शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडबल्यूएस जेईई मेन फॉर्म शुल्क एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ट्रांसजेंडर
बी.ई./बीटेक या बीआर्क या बी.प्लानिंग लड़कों के लिए - ₹900 सभी के लिए - ₹500
बी.ई./बीटेक और बीआर्क या बी.ई./बीटेक और बी.प्लानिंग या बी.ई./बीटेक, बीआर्क और बी.प्लानिंग या बीआर्क और बी.प्लानिंग लड़कों के लिए - ₹2000, लड़कियों के लिए - ₹1600 सभी के लिए - ₹1000

JEE Main Exam Pattern 2025: 13 भाषाओं में परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी और दो पालियों में आयोजित की गई थी। JEE Mains 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

जेईई मेन्स 2025 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से 2024 की तुलना में परीक्षा पैटर्न में हुए बदलावों को समझ सकते हैं-

जेईई मेन परीक्षा पैटर्न

2025

2024

प्रश्नों की कुल संख्या

75

90

अनिवार्य प्रश्न

75

75

वैकल्पिक प्रश्न

-

15 (प्रत्येक अनुभाग से 5)

लाइव अपडेट
एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसमें JEE Mains 2025 समेत कई अन्य परीक्षाओं का विवरण होगा। छात्र हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

October 23, 2024 | 12:39 PM IST

JEE Main 2025 Exam Live: जेईई 2025 के लिए आवेदन कब करें?

पिछले वर्ष की तरह, AEEE 2025 परीक्षा 3 स्लॉट (jee main 2025 registration date) में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 12:30 से दोपहर 2:30 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक में आयोजित होने की उम्मीद है।

October 23, 2024 | 11:56 AM IST

JEE Main 2025 Exam Live: Jee का फॉर्म कब भरा जाएगा 2025 में?

जेईई मेन्स 2025 (jee main 2025) अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल,  तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

October 23, 2024 | 11:26 AM IST

JEE Main 2025 Exam Live: उमंग ऐप

एनटीए के नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार (jee main 2025 registration date) अपने दस्तावेज जैसे पुष्टि पृष्ठ, एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड उमंग और डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

October 23, 2024 | 10:50 AM IST

JEE Main 2025 Exam Date Live Updates: जेईई मेन परीक्षा अवधि

एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। हालांकि, लिखने में कठिनाई वाले उम्मीदवारों (JEE Main Syllabus 2025) को प्रति 1 घंटे में 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

October 23, 2024 | 10:29 AM IST

JEE Mains 2025 Exam Dates Live Updates: भारत में टॉप एनआईटी

पिछले तीन सालों से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली शीर्ष एनआईटी रहा है। एनआईटी कर्नाटक और एनआईटी राउरकेला ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के आधार पर भारत में शीर्ष एनआईटी (JEE Main Syllabus 2025) की सूची में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कुछ सर्वश्रेष्ठ एनआईटी इस प्रकार हैं-

  • एनआईटी तिरुचिरापल्ली
  • एनआईटी कर्नाटक, सुरथकल
  • एनआईटी राउरकेला
  • एनआईटी वारंगल
  • एनआईटी कालीकट
  • विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी), नागपुर
  • एनआईटी सिलचर
  • मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), जयपुर
  • एनआईटी दुर्गापुर
  • एनआईटी दिल्ली

October 23, 2024 | 10:14 AM IST

JEE Main 2025 Exam Date Live Updates: संशोधित परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 तीन घंटे की परीक्षा के खंड ए में प्रति विषय 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होते हैं। संशोधित परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, खंड बी में अब पांच अनिवार्य प्रश्न होंगे।

October 23, 2024 | 09:53 AM IST

NTA Exam Calendar 2025 Live Updates: इन परीक्षाओं की तिथि होगी जारी

  • JEE Main 2025
  • NEET UG 2025
  • CMAT 2025
  • CUET 2025
  • GPAT 2025
  • NCHMJEE 2025
  • DUET 2025
  • AIAPGET 2025
  • JIPMAT 2025
  • GAT B 2025
  • BET 2025

October 23, 2024 | 09:36 AM IST

JEE Mains 2025 Exam Date Session 1: जेईई मेन 2025 परीक्षा तिथि

JEE Main 2025 Exam Date की घोषणा संभवतः अक्टूबर 2024 में की जाएगी। सत्र 1 की परीक्षा जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है, जबकि सत्र 2 की परीक्षा अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

October 23, 2024 | 09:20 AM IST

JEE Main 2025 Live Updates: आयु मानदंड

अभी तक एनटीए ने जेईई मेन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों (JEE Main Registration) के लिए आयु सीमा के बारे में कोई मानदंड तय नहीं किया है। 12वीं पास छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

October 23, 2024 | 09:09 AM IST

JEE Mains 2025 Exam Dates Live Updates: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार JEE Mains 2025 सत्र 1 और सत्र 2 के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

October 23, 2024 | 08:59 AM IST

JEE Main 2025 Exam Date Live: मार्किंग स्कीम

JEE Main 2025 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा, जिसके परिणामस्वरूप (jee main 2025 exam date) एक अंक काटा जाएगा, जबकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे।

October 23, 2024 | 08:36 AM IST

JEE Mains 2025 Exam Dates Live Updates: पंजीकरण नवंबर में संभावित

पिछले साल के रुझानों को देखते हुए, JEE Main 2025 सत्र 1 के लिए पंजीकरण नवंबर में शुरू होने की संभावना है। एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2025 Application Form जारी करेगी।

October 23, 2024 | 08:35 AM IST

JEE Mains 2025 Dates Live Updates: कब शुरू होंगे आवेदन?

जब आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तो उम्मीदवार JEE Mains 2025 के लिए jeemain.nta.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे।

October 23, 2024 | 08:35 AM IST

JEE Mains 2025 Exam Dates: जेईई अधिसूचना देखने के लिए वेबसाइटें

  • nta.ac.in
  • jeemain.nta.ac.in
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]