Santosh Kumar | March 27, 2025 | 04:38 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने पहले ही जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी है।
सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसके अनुसार, जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 की तारीख 30 मार्च है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब सेक्शन बी में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। प्रत्येक विषय में 5 प्रश्न अनिवार्य होंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 विषय होंगे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित।
जेईई मेन्स 2025 में तीन पेपर होंगे। पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए होगा, पेपर 2ए बीआर्क के लिए होगा और पेपर 2बी बीप्लान के लिए होगा। पेपर 1 (बीटेक/बीई) में कुल 75 प्रश्न होंगे और परीक्षा 300 अंकों की होगी।
पेपर 2A में 77 प्रश्न होंगे और कुल 400 अंक होंगे। हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा, परीक्षा असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 अन्य भाषाओं में भी होगी।