JEE Main 2025: जेईई मेन में 20 अंक का पर्सेंटाइल क्या होगा? रैंक और निर्धारण कारक जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 03:27 PM IST | 3 mins read
जेईई मेन परीक्षा 2025 में अच्छा पर्सेंटाइल प्राप्त करने और अच्छी रैंक हासिल करने के लिए 250 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2025 (JEE Main 2025) देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में आयोजित की जाती है। जेईई मेन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही कॉलेज छात्रों को दाखिला देते हैं। प्राधिकरण जेईई मेन परिणाम 2025 एनटीए स्कोर के रूप में जारी करेगा, जो कि पर्सेंटाइल है। जेईई मेन पर्सेंटाइल सामान्यीकरण प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Atoms & Nuclei)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन में 20 अंकों का पर्सेंटाइल लगभग 32 से 35 होता है, जो जेईई मेन परीक्षा के कठिनाई स्तर के साथ बदलता रहता है। जेईई मेन 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए पेपर 1 (बीई, बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी (बी प्लानिंग), पेपर 2ए तथा 2बी (बी आर्क और बी प्लानिंग दोनों) 30 जनवरी, 2025 को आयोजित होगा।
20 marks in JEE Mains Percentile: जेईई मेन्स पर्सेंटाइल में 20 अंक
जेईई मेन्स में 20 अंक पर्सेंटाइल लगभग 32 से 35 एनटीए स्कोर के बराबर है। वहीं, जेईई मेन्स में 40 अंक पाने वाले उम्मीदवार लगभग 70 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह पर्याप्त स्कोर नहीं है। देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए यह स्कोर पर्याप्त स्कोर नहीं है। 20 अंकों के लिए जेईई मेन पर्सेंटाइल सत्र के कठिनाई स्तर और समग्र प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करता है।
JEE Main 2025 Tie Breaking Rules: टाईब्रेकिंग नियम
दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर टाईब्रेकिंग नियम लागू किया जाता है:
- गणित में उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक दी जाती है।
- फिर, भौतिकी में उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।
- इसके बाद, रसायन विज्ञान में उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक मिलेगी।
- यदि फिर भी टाई बनी रहती है तो अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
Factors that determine JEE Main marks: जेईई मेन अंक निर्धारण करने वाले कारक
निम्नलिखित कारकों की सहायता से जेईई मेन अंक बनाम पर्सेंटाइल 2025 का निर्धारण किया जाता है:
- जेईई मेन्स परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या।
- जेईई परीक्षा का कठिनाई स्तर, शिफ्टवार।
- अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रदर्शन।
- जेईई मेन्स पर्सेंटाइल में पिछले वर्षों के अंकों का रुझान।
JEE Main 2025 Percentile Score: जेईई मेन पर्सेंटाइल स्कोर क्या है?
एनटीए रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में जेईई मेन 2025 पर्सेंटाइल स्कोर तक पहुंचने के लिए यूनिक नॉर्मलाइजेशन मेथड का उपयोग करता है। आईआईटी जेईई मेन 2025 के प्रत्येक सेक्शन में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल दिए जाते हैं। जेईई मेन 2025 के लिए क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल की गणना 7 दशमलव स्थानों तक की जाती है, ताकि परीक्षा में बैठने वाले दो उम्मीदवारों के बीच टाई से बचा जा सके।
JEE Mains Marks vs Percentile 2025: जेईई मेन्स अंक बनाम पर्सेंटाइल 2025
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन्स पर्सेंटाइल 2025 अपेक्षित डेटा में 20 अंक की जांच कर सकते हैं:
| जेईई मेन मार्क्स (300 में से) | पर्सेंटाइल (अपेक्षित) |
|---|---|
| 1-10 |
0.7 - 13
|
| 11-20 | 13-34 |
| 21-40 | 34-70 |
| 41-61 | 70-84 |
| 62-78 | 85-90 |
| 79-109 | 90-95 |
| 110-148 | 95-98 |
| 149-174 | 98-99 |
| 175+ | 99+ |
Difference Between JEE Main Marks and Percentile: जेईई मेन अंक और पर्सेंटाइल में क्या अंतर है?
किसी उम्मीदवार के वास्तविक अंक या प्रतिशत उसके जेईई पर्सेंटाइल स्कोर से भिन्न हो सकते हैं। यह आवेदक के प्रदर्शन को अन्य आवेदकों के प्रदर्शन के साथ मापता है। परीक्षा में किसी विशेष स्कोर से कम या बराबर स्कोर प्राप्त करने वाले आवेदकों का कुल प्रतिशत पर्सेंटाइल स्कोर के रूप में जाना जाता है। JEE Main परीक्षा में अच्छा पर्सेंटाइल प्राप्त करने और अच्छी रैंक हासिल करने के लिए 250 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
JEE Main Marks Vs Rank: जेईई मेन अंक बनाम रैंक
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन रैंक 2025 बनाम अपेक्षित अंक की जांच कर सकते हैं:
| 300 में से अंक | रैंक (अपेक्षित) |
|---|---|
|
175-284
|
10746-11 |
|
161-174
|
16163-11018
|
|
149-159
|
21145-16495 |
|
132-148
|
32826-22238
|
| 120-131 |
43174-33636
|
|
110-119
|
54293-44115
|
|
102-109
|
65758-55269
|
|
95-101
|
76260-66999 |
| 89-94 |
87219-78111
|
|
79-88
|
109329-90144
|
| 62-87 |
169542-92303
|
|
41-61
|
326517-173239
|
|
1-42
|
1025009-334080
|
अगली खबर
]JEE Main 2025: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? कटऑफ और फीस जानें
छात्रों का चयन जेईई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। जेईई मेन रैंक के आधार पर आवेदकों को JoSAA द्वारा आयोजित काउंसलिंग सत्रों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 3 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’