Santosh Kumar | February 6, 2024 | 10:13 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जेईई मेन रिजल्ट 2024 जनवरी सत्र 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानि 6 फरवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एनटीए द्वारा जारी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 1 उत्तर कुंजी 2024 की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई मेन 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो भी सक्रिय कर दी गई है उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 1 अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 8 फरवरी रात 11:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 200 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक सत्र 1 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा आयोजित की। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की थी, जबकि पेपर 1 बी.टेक/बीई के लिए 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके JEE Main 2024 Session 1 Answer Key की जांच कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौतियाँ सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार जेईई मेन 2024 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।