JEE Advanced Admit Card 2024: जेईई एडवांस हाल टिकट आज सुबह 10 बजे jeeadv.ac.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 17, 2024 | 08:59 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) आज सुबह 10 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस (जेईई एडवांस) एडमिट कार्ड जारी करेगा। जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस हाल टिकट 2024 देख सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 कैंडिडेट के लिए 26 मई तक वेबसाइट पर आईआईटी मद्रास द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
आईआईटी जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 में जेईई मेन 2024 रोल नंबर, जेईई एडवांस 2024 रोल नंबर, आईआईटी जोन, केंद्र कोड, दिव्यांग कैंडिडेट की स्थिति, उम्मीदवार की फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, जेईई एडवांस एग्जाम डेट और समय प्रदर्शित होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ लेना चाहिए।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड परीक्षा शहरों की सूची जारी, देखें कहां-कहां होंगे एग्जाम
आईआईटी मद्रास द्वारा 26 मई को ऑनलाइन मोड में जेईई एडवांस 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को जेईई परीक्षा के दिन जेईई एडवांस हाल टिकट परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। जेईई मेन परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस एग्जाम 2024 में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
JEE Advanced 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
जेईई एडवांस्ड हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 के लिए ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- जेईई एडवांस्ड हाल टिकट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
JEE Advanced Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
जेईई एडवांस परीक्षा दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों पेपरों में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से 18-18 प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईई एडवांस प्रश्नपत्र में कुल 54 प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र