जेईई एडवांस एएटी 2024 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 08:16 AM IST
नई दिल्ली: जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 आज यानी 12 जून को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस एएटी 2024 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
AAT 2024 परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। JEE एडवांस्ड AAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। जेईई एडवांस एएटी पेपर में कुल 16 प्रश्न पूछे जाएंगे। एएटी 2024 परीक्षा परिणाम 14 जून को घोषित किया जाएगा।
AAT 2024 पेपर में सामान्य ज्ञान, ज्यामिति ड्राइंग, 3D पहलू, फ्रीहैंड ड्राइंग, कल्पना और सौंदर्य संवेदनशीलता सेक्शन को शामिल किया गया है। जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, IIT रुड़की और IIT BHU द्वारा पेश किए जाने वाले BArch प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
उम्मीदवार AAT 2024 परीक्षा हाल में निम्नलिखित वस्तुएं ले जा सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे AAT 2024 परीक्षा दिशानिर्देश एवं ड्रेस कोड देख सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में AAT 2024 परीक्षा केंद्र विवरण देख सकते हैं:
क्रम संख्या | AAT 2024 परीक्षा केंद्र |
---|---|
1 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे विक्टर मेनेजेस कन्वेंशन सेंटर (वीएमसीसी), सेमिनार रूम 1, 2, 3 और 4, ग्राउंड फ्लोर, आईआईटी बॉम्बे मुंबई-400076, महाराष्ट्र |
2 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स, आईआईटी दिल्ली कैंपस, हौज खास, नई दिल्ली - 110016 |
3 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी हॉल नं.5G2, कोर 5 (भूतल) नया कक्षा परिसर, आईआईटी गुवाहाटी, गुवाहाटी 781039, असम, भारत |
4 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर एल7, व्याख्यान कक्ष परिसर, शैक्षणिक क्षेत्र आईआईटी कानपुर, कानपुर-208016, उत्तर प्रदेश |
5 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर कमरा नं. पी0-120-01 पुष्पगिरी लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स (पीएलसी) आईआईटी भुवनेश्वर, अरागुल, खुर्दा, ओडिशा 752050 |
5 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास सीआरसी 101 - 103 क्लास रूम कॉम्प्लेक्स, आईआईटी मद्रास चेन्नई - 600036 |
6 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की कमरा नं. 005 और 006 गार्गी ब्लॉक, प्रबंधन अध्ययन विभाग के पास, आईआईटी रुड़की परिसर रुड़की 247667 |