Santosh Kumar | May 2, 2025 | 09:16 AM IST | 2 mins read
इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने के योग्य घोषित किया गया है; जो पिछले 6 सालों में सबसे कम है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 2 मई को समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2025 शाम 5 बजे तक है। आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र भरने के लिए, सभी महिला उम्मीदवारों और एससी / एसटी / विकलांग व्यक्तियों को 1600 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड आवेदन शुल्क के रूप में 3200 रुपये का भुगतान करना होगा।
विदेशी नागरिकों के लिए शुल्क: सार्क देशों के लिए 100 डॉलर, गैर-सार्क देशों के लिए 200 डॉलर। विदेश में परीक्षा देने वाले भारतीयों और सार्क नागरिकों के लिए शुल्क 150 डॉलर और गैर-सार्क देशों के लिए 250 डॉलर होगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किए जाएंगे। प्रोविजनल आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे तक जारी होने की संभावना है, और फाइनल आंसर की और परिणाम 2 जून, 2025 को घोषित किए जाने वाले हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई एडवांस्ड पंजीकरण 2025 फॉर्म भर सकते हैं-
इस साल कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने के योग्य घोषित किया गया है; जो पिछले 6 सालों में सबसे कम है। छात्रों को जेईई एडवांस्ड प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।