JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से jeeadv.ac.in पर शुरू होगा पंजीकरण; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 09:58 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 एप्लीकेशन विंडो 2 मई को बंद कर दी जाएगी, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से जेईई एडवांस 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जेईई मेन 2025 में शीर्ष ढाई लाख रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस 2025 आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
इस बार जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए 2,50,236 कैंडिडेट पात्र हैं। जेईई मेन टाई ब्रेकिंग रूल के तहत जेईई एडवांस के लिए पात्र कैंडिडेट की संख्या 2,50,000 से थोड़ी अधिक है। जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन विंडो 2 मई को बंद कर दी जाएगी, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है।
जेईई एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 18 मई को दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर 1 का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 का समय दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक है। जेईई एडवांस 2025 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
नोटिस के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों/ 40% से कम विकलांगता वाले और लिखने में कठिनाई वाले उम्मीदवारों द्वारा लेखक का चयन 17 मई को किया जाएगा। जेईई एडवांस 2025 एडमिट कार्ड 11 मई को जारी कर दी जाएगी, जो 18 मई (दोपहर 2:30 बजे) तक जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
जेईई एडवांस 2025 के लिए आवेदन करने वाले भारतीय नागरिक महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,600 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,200 रुपए है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Advanced Registration 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
- जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन लिंक 2025 पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा