JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर jeeadv.ac.in पर जारी, 23 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | March 17, 2025 | 01:36 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2025 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए हिन्दी में इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस्ड ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2025 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड एग्जाम टाइमिंग
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई (मेन) 2025 के केवल शीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्र होंगे। 1 अक्टूबर 2000 या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
इससे पहले, जेएबी ने 5 नवंबर की अधिसूचना के आधार पर कॉलेज छोड़ने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण करने के लिए कुछ दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया। जेईई एडवांस्ड संशोधित ब्रोशर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है।
Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी जोधपुर के लिए जेईई एडवांस में कितने अंक चाहिए? रैंक, कटऑफ और पात्रता जानें
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड आवेदन शुल्क
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट में कहा गया है, “सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश दिनांक 10 जनवरी, 2025 के परिणामस्वरूप, जो छात्र 2023 में पहली बार अपनी कक्षा 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए और अपने पाठ्यक्रमों से हट गए और 5 से 18 नवंबर, 2024 के बीच पढ़ाई छोड़ दी, उन्हें जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी।”
जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड 10 मई को जारी किए जाएंगे और परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1,600 रुपये, अन्य के लिए 3,200 रुपये है।
विदेशी नागरिकों के लिए शुल्क: SAARC देशों के लिए 100 डॉलर, गैर-SAARC देशों के लिए 200 डॉलर। विदेश में परीक्षा देने वाले भारतीयों और SAARC नागरिकों के लिए शुल्क 150 डॉलर और गैर-SAARC देशों के लिए 250 डॉलर होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी