Trusted Source Image

JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कल होगा जारी, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड

Saurabh Pandey | May 10, 2025 | 06:19 PM IST | 2 mins read

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड के अलावा, उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या स्कूल/कॉलेज आईडी लेकर जा सकते हैं। साथ ही, अपना खुद का पेन और पेंसिल भी साथ लाएं।

Back

JEE Advanced Chapter-Wise Weightage

Explore JEE Advanced chapter-wise weightage to identify high-scoring topics in Physics, Chemistry & Maths. Plan smarter and boost your exam preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस्ड परीक्षा संयुक्त प्रवेश बोर्ड 2025 (जेएबी) के मार्गदर्शन में सात क्षेत्रीय समन्वय आईआईटी द्वारा आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई एडवांस्ड परीक्षा संयुक्त प्रवेश बोर्ड 2025 (जेएबी) के मार्गदर्शन में सात क्षेत्रीय समन्वय आईआईटी द्वारा आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर कल यानी 11 मई को जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 18 मई 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 पर उम्मीदवार का नाम, जेईई एडवांस्ड के लिए रोल नंबर, जेईई (मेन) आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, पत्राचार का पता और कैटेगरी की जानकारी होगी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी अंकित होगा।

JEE Advanced 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई एडवांस हॉल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित होगा।
  • अपना हॉल टिकट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • जेईई एडवांस हॉल टिकट 2025 की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JEE Advanced 2025: परीक्षा तिथि

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और 2। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।

जेईई एडवांस्ड 2025 प्रत्येक पेपर में तीन खंड होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। प्रश्न उम्मीदवारों की समझ, एनालिटिकल माइंड और रीजनिंग स्किल का आंकलन करने के लिए तैयार किए जाएंगे।

JEE Advanced 2025: परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए दो पेपर होंगे, पेपर 1 और 2। प्रत्येक पेपर को हल करना अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 4 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के अंक प्रत्येक सही उत्तर के लिए अलग-अलग होंगे। जेईई एडवांस्ड के लिए प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में तैयार किया जाएगा।

Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें

JEE Advanced 2025: रिजल्ट डेट

जेईई एडवांस 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2 जून को जारी किया जाएगा। संयुक्त सीट आवंटन (जोसा) प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी।

JEE Advanced क्या है?

जेईई एडवांस्ड एक इंजीनियरिंग परीक्षा है, जो आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी रुड़की या भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर में से किसी एक द्वारा संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। इस वर्ष आईआईटी कानपुर रोटेशनल आधार पर जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications