JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, jeeadv.ac.in पर करें आवेदन; परीक्षा 26 मई
Santosh Kumar | May 7, 2024 | 09:09 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 में सफल और शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2024 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शाम 5 बजे बंद हो जाएगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 (जेईई एडवांस 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 7 मई को बंद कर दी जाएगी। परीक्षा मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आईआईटी मद्रास 26 मई को जेईई एडवांस 2024 परीक्षा आयोजित करेगा।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
आवेदन करने के लिए सभी वर्ग की महिला/एससी/एसटी और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये है। इसके अतिरिक्त, सार्क और गैर-सार्क देशों के विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क क्रमशः यूएस $ 100 और यूएस $ 200 है।
JEE Advanced Exam Date: 26 मई को परीक्षा
आईआईटी मद्रास द्वारा JEE Advanced 2024 Exam 26 मई को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 प्रत्येक 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। संस्थान पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित करेगा।
बता दें कि जेईई मेन 2024 में सफल और शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2024 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 मई 2024 तय की गई है।
JEE Advanced 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2024 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- अब, “JEE (MAIN) 2024 योग्य उम्मीदवार पंजीकरण” टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’