Santosh Kumar | May 7, 2024 | 07:47 AM IST | 1 min read
HP Board 10th Result 2024 जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि/रोल कोड दर्ज करके इसे देख सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज यानी 7 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एचपी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड सुबह 11 बजे के करीब नतीजे घोषित करेगा।
हिमाचल बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। बोर्ड सचिव ने बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि/रोल कोड दर्ज करके इसे देख सकेंगे। बता दें कि एचपी बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
जो छात्र एचपीबीओएसई 10वीं उत्तीर्ण अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों के माध्यम से मूल मार्कशीट मिलेगी। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक कुल अंकों का 33% हैं। परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हाई स्कूल टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि जैसे विवरण भी साझा किए जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-