Santosh Kumar | May 23, 2024 | 03:47 PM IST | 1 min read
एएटी 2024 परीक्षा 12 जून 2024 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा का परिणाम 14 जून 2024 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) के लिए परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून को सुबह 10 बजे आवेदन विंडो खुलने के बाद एएटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 जून शाम 5 बजे तक है।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
एएटी 2024 परीक्षा 12 जून 2024 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा का परिणाम 14 जून 2024 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। बता दें कि जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट क्रमशः आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रूड़की और आईआईटी बीएचयू द्वारा प्रस्तावित बी.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
आईआईटी बीएचयू, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रूड़की में बी.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में केवल जेईई एडवांस्ड सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही बैठने के पात्र हैं। परीक्षा पूरी तरह से पेन और पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्रों की डिटेल्स नीचे तालिका में देख सकते हैं-
| क्रम संख्या | एएटी परीक्षा केंद्र विवरण |
|---|---|
| 1 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे विक्टर मेनेजेस कन्वेंशन सेंटर (वीएमसीसी) सेमिनार कक्ष 1, 2, 3 और 4, ग्राउंड फ्लोर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे मुंबई-400076, महाराष्ट्र |
| 2 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली व्याख्यान कक्ष परिसर आईआईटी दिल्ली परिसर, हौज खास नई दिल्ली - 110016 |
| 3 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी हॉल नंबर#5जी2, कोर 5 (ग्राउंड फ्लोर) न्यू क्लासरूम कॉम्प्लेक्स भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी गुवाहाटी 781039 असम, भारत |
| 4 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर एल7, लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स अकादमिक क्षेत्र आईआईटी कानपुर, कानपुर-208016, उत्तर प्रदेश |
| 5 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर कमरा नं. P0-120-01 पुष्पगिरी व्याख्यान कक्ष परिसर (पीएलसी) आईआईटी भुवनेश्वर, अरागुल, खुर्दा, ओडिशा 752050 |
| 6 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास सीआरसी 101 - 103 क्लास रूम कॉम्प्लेक्स भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास चेन्नई - 600036 तमिलनाडु |
| 7 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की कमरा नंबर 005 और 006 गार्गी ब्लॉक प्रबंधन अध्ययन विभाग के पास आईआईटी रूड़की परिसर रूड़की 247667 |