Trusted Source Image

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी; इन वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे परिणाम

Santosh Kumar | May 23, 2024 | 01:47 PM IST | 1 min read

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही 10वीं कक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। जो छात्र इस वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2024 की जांच करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या का उपयोग करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते नतीजे घोषित कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Rajasthan Board 10th Result 2024 Website: इन वेबसाइट पर परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे-

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in
  • indiaresults.com

Also readRBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.88% छात्र पास

RBSE 10th Result 2024: ऐसे देख सकेंगे नतीजे

छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके RBSE 10th Result 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, RBSE 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • RBSE 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications