Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read
झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र छात्रों की सुविधा के लिए हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

नई दिल्ली : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने 'इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून तक है।
आवेदन पत्र भरने के बाद यदि कोई सुधार करना हो, तो छात्र 13 और 14 जून 2026 को अपने अकाउंट में लॉगिन कर ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा ।
इस परीक्षा के माध्यम से झारखंड राज्य के सभी राजकीय (सरकारी), गैर-राजकीय (निजी) और पीपीपी मोड पर संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्नातक स्तरीय (B.Tech) पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर यानी द्वितीय वर्ष (Direct 2nd Year) में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
कोटि | आवेदन शुल्क |
सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस, पिछड़ी जाति-I (BC-I), पिछड़ी जाति-II (BC-II) | 900 रुपये |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सभी कोटि की महिला | 450 रुपये |
सभी कोटि के दिव्यांगजन | आवेदन शुल्क से छूट |
झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) के लिए 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र छात्रों की सुविधा के लिए हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा