JMI UPSC Free Coaching 2024: जामिया विश्वविद्यालय में यूपीएससी सीएसई फ्री कोचिंग के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 01:37 PM IST | 2 mins read
जेएमआई आरसीए परीक्षा दो भागों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। जेएमआई आरसीए प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।
नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (जेएमआई) आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) की निःशुल्क कोचिंग के लिए कल यानी 18 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। जेएमआई आरसीए आवेदन पत्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 19 मई 2024 तक जमा कर सकते हैं।
जेएमआई आरसीए यूपीएससी सीएसई में आवेदन के लिए उम्मीदवार स्नातक (ग्रेजुएशन) होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 950 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जामिया आरसीए में छात्रों के प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। जामिया आरसीए में इस वर्ष कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं।
जेएमआई आरसीए परीक्षा दो भागों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। जेएमआई आरसीए प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। जामिया मिलिया आरसीए 2024 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read JMI UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी देगी यूपीएससी की फ्री कोचिंग, 18 मार्च से करें आवेदन
जेएमआई आरसीए एग्जाम 2024 के अंतर्गत पेपर-1 में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 में 60 अंकों का निबंध लेखन होगा। इसके बाद उम्मीदारों के लिए ऑनलाइन मोड में 40 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। समान अंक प्राप्त करने पर साक्षात्कार में अधिक अंक पाने वाले छात्रों और फिर कम उम्र के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
JMI RCA Admission 2024: परीक्षा कार्यक्रम
यह प्रवेश परीक्षा जामिया दिल्ली, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई और मलप्पुरम सहित 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं:
|
परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन |
18 मार्च 2024 |
|
ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि |
19 मई 2024 |
|
फॉर्म संशोधन तिथि |
21 मई से 22 मई 2024 तक |
|
परीक्षा तारीख और समय |
1 जून 2024
पेपर 2: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक |
|
लिखित परीक्षा परिणाम |
20 जून 2024 |
|
ऑनलाइन साक्षात्कार |
24 जून से 7 जुलाई 2024 तक |
|
अंतिम परिणाम |
12 जुलाई 2024 |
|
प्रवेश पूरा करने की अंतिम तिथि |
22 जुलाई 2024 |
|
प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण |
25 जुलाई 2024 |
|
प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश |
30 जुलाई 2024 |
|
कक्षाओं का संचालन |
31 जुलाई 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच