JMI Admission 2024: जामिया मिलिया इस्लामिया ने यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया शुरू
Abhay Pratap Singh | February 22, 2024 | 02:50 PM IST | 1 min read
जेएमआई प्रवेश परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव सेक्शन में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक व ऑब्जेक्टिव सेक्शन में 15 फीसदी लाने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) ने ग्रेजुएशन (यूजी) और पोस्टग्रेजुएशन (पीजी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जेएमआई यूजी - पीजी कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jmi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जेएमआई प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2024 तक आवेदन पत्र में हुई गलतियों में सुधार कर सकेंगे। जामिया मिलिया इस्लामिया यूजी एंड पीजी प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल से आयोजित होगी।
बताया गया कि एक प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट एक ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। किसी एक कार्यक्रम के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। जामिया मिलिया इस्लामिया ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पीएचडी कार्यक्रम के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।
जेएमआई प्रवेश परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव सेक्शन में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक व ऑब्जेक्टिव सेक्शन में 15 फीसदी लाने वाले उम्मीदवार ही साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। इससे कम अंक प्राप्त उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
बीटेक, बीआर्क, बीडीएस समेत कुछ अन्य प्रोग्रामों को छोड़कर जेएमआई द्वारा ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता है। हालांकि, बीटेक के लिए जेईई मेन 2024 स्कोर व बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नीट 2024 स्कोर के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी