JMI RCA Exam Date 2024: जामिया आरसीए प्रवेश परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 29 जून को होगा एग्जाम
Saurabh Pandey | April 5, 2024 | 10:42 AM IST | 1 min read
जामिया मिल्लिया इस्लामिया आरसीए आवेदन पत्र 2024-25 भरने की अंतिम तिथि भी 19 जून तक बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-25 के लिए आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में प्रवेश के लिए कार्यक्रम में बदलाव किया है। जामिया आरसीए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि भी 19 जून तक बढ़ा दी गई है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जेएमआई आरसीए परीक्षा 2024 अब 1 जून के बजाय 29 जून को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2024 मुफ्त कोचिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से मुफ्त आवासीय कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक, एससी/एसटी और महिलाएं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगी। मुफ्त कोचिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
जेएमआई आरसीए प्रवेश परीक्षा दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु और मलप्पुरम में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है वे जामिया मिलिया आरसीए 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
जेएमआई आरसीए प्रवेश परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी और दो होंगे। पेपर 1 में सामान्य अध्ययन पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पेपर 2 60 अंकों का निबंध लेखन पर होगा। नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी