JAM 2025 Admission: आईआईटी में मास्टर कार्यक्रमों के लिए जैम एडमिशन पंजीकरण joaps.iitd.ac.in पर शुरू, शेड्यूल
Saurabh Pandey | March 26, 2025 | 09:51 AM IST | 2 mins read
22 आईआईटी में विभिन्न मास्टर कार्यक्रमों के लिए JAM-2025 प्रवेश पोर्टल 26 मार्च से 9 अप्रैल, 2025 तक खुला रहेगा। पात्र उम्मीदवार, अपनी संबंधित श्रेणी और JAM 2025 प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, JOAPS पोर्टल https://joaps.iitd.ac.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने विभिन्न मास्टर कार्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) के लिए प्रवेश पोर्टल आज यानी 26 मार्चसे खोल दिया है। पात्र उम्मीदवार, अपनी संबंधित श्रेणी और JAM 2025 प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, JOAPS पोर्टल https://joaps.iitd.ac.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 आईआईटी में पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2025 है।
सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मौजूदा क्रेडेंशियल के साथ JOAPS पोर्टल के माध्यम से उनके स्कोरकार्ड प्राप्त हुए हैं। प्रवेश चार राउंड में आयोजित किए जाएंगे, और उम्मीदवारों को अपने क्वालीफाइंग टेस्ट पत्रों के आधार पर कार्यक्रमों और संस्थानों का चयन करने का अवसर मिलेगा।
JAM 2025 Admission: जैम पास प्रतिशत
आईआईटी दिल्ली ने 2 फरवरी, 2025 को मास्टर्स (JAM) 2025 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। JAM 2025 के लिए, 66,000 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से 83% से अधिक परीक्षा में शामिल हुए। सभी श्रेणियों में 30% से अधिक उम्मीदवार, यानी कुल 16,600 से अधिक व्यक्ति उत्तीर्ण हुए हैं।
JAM 2025: जैम कार्यक्रमों में प्रवेश
JAM 2025 परीक्षा 22 आईआईटी और आईआईएससी, आईआईएसईआर, आईआईपीआर औरसीसीएमएन सहित 31 रिजल्ट साझा करने वाले संस्थानों में MSc, M.Sc. (Tech.), एमएस (रिसर्च), MSc-M. Tech. डुअल डिग्री और संयुक्त MSc-PhD कार्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है।
JAM 2025: जैम परीक्षा विषय
जैम परीक्षा के आधार पर 5,300 से अधिक छात्रों को 105 विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सात विज्ञान विषयों में आयोजित की गई थी, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, मैथ, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र और मैथमैटिकल स्टैटिक्स विषय शामिल हैं।
JAM 2025 Admission: जैम एडमिशन शेड्यूल
- जैम एडमिशन पंजीकरण - 26 मार्च से 9 अप्रैल 2025
- पहली आवंटन सूची - 26 मई 2025
- पहली प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 30 मई 2025
- ओपनिंग एंड क्लोजिंग ऑफ विड्रॉल ऑप्शन - 7 जून से 7 जुलाई 2025
- दूसरी आवंटन सूची - 8 जून 2025
- दूसरी प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 11 जून 2025
- तीसरी आवंटन सूची - 16 जून 2025
- तीसरी प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 20 जून 2025
- चौथी आवंटन सूची - 30 जून 2025
- चौथी प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 3 जुलाई 2025
- अतिरिक्त राउंड सूची की घोषणा (यदि कोई हो) - 4 जुलाई 2025
- अतिरिक्त राउंड प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 7 जुलाई 2025
- अभ्यर्थी पोर्टल से ऑफर लेटर डाउनलोड करना - 9 जुलाई 2025
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार