Saurabh Pandey | May 17, 2024 | 10:21 PM IST | 6 mins read
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर जेएसी बोर्ड की कक्षा 9 और 11 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जो छात्र जेएसी 9वीं रिजल्ट में एक या दो विषयों में फेल होते हैं, वे जेएसी 9वीं विशेष परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। झारखंड बोर्ड द्वारा छात्रों के शैक्षणिक वर्ष को खराब होने से बचाने के लिए एक अवसर दिया जाता है।
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग 33 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच ग्रेड हासिल करेंगे, उन्हें तृतीय श्रेणी में रखा जाएगा। 45 से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण माना जाएगा ,जबकि 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण माना जाएगा।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 30 अप्रैल को झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जेएसी इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी तक किया गया था। इस साल जेएसी 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 3,44,822 छात्र उपस्थित हुए थे। झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.88% दर्ज किया गया है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल या जेएसी ने 9वीं और 11वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
May 17, 2024 | 10:21 PM IST
इस वर्ष, सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाला जिला कोडरमा है, जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.73% है। जिसमें से लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.67% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% है।
May 17, 2024 | 09:31 PM IST
May 17, 2024 | 08:16 PM IST
जो छात्र झारखंड कक्षा 9 बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। जो छात्र वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए जेएसी 9वीं विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
May 17, 2024 | 07:52 PM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
May 17, 2024 | 07:28 PM IST
कक्षा 9 में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला जिला कोडरमा है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.73% है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.67% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% है।
May 17, 2024 | 07:03 PM IST
जो छात्र झारखंड कक्षा 9 बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। जो छात्र वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए जेएसी 9वीं विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
May 17, 2024 | 06:47 PM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षा में कुल 463637 उम्मीदवारों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
May 17, 2024 | 06:30 PM IST
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में 1-2 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 11 की परीक्षाएं 27-29 फरवरी, 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।
May 17, 2024 | 06:02 PM IST
झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा रिजल्ट में कोडरमा जिला शीर्ष पर है। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.64% है। कुल 10761 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 10663 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
May 17, 2024 | 05:22 PM IST
इस वर्ष, कोडरमा जिले ने 2024 के लिए जेएसी 9वीं और 11वीं के परिणामों में क्रमशः 99.73% और 99.64% के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया।
May 17, 2024 | 04:52 PM IST
इस वर्ष, सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाला जिला कोडरमा है, जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.73% है। जिसमें से लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.67% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% है।
May 17, 2024 | 04:24 PM IST
इस वर्ष जेएसी कक्षा 11 परीक्षा में कुल 6022 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे, जिनमें 3504 छात्र और 2518 छात्राएं हैं।
May 17, 2024 | 03:59 PM IST
जो छात्र झारखंड कक्षा 9 बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। जो छात्र वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए जेएसी 9वीं विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
May 17, 2024 | 03:40 PM IST
वहीं इस वर्ष गढ़वा जिले का प्रदर्शन सबसे कम रहा है. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.80% है। कुल 15618 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 15418 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 14926 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए
May 17, 2024 | 03:16 PM IST
11वीं कक्षा में कोडरमा जिला शीर्ष पर है। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.64% है। कुल 10761 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 10663 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
May 17, 2024 | 02:52 PM IST
May 17, 2024 | 02:39 PM IST
कक्षा 9 में सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला सिमडेगा है. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.90% है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.54% और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.10% है।
May 17, 2024 | 02:25 PM IST
कक्षा 9 में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला जिला कोडरमा है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.73% है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.67% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% है।
May 17, 2024 | 02:12 PM IST
May 17, 2024 | 01:31 PM IST
जो छात्र झारखंड कक्षा 9 बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। जो छात्र वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए जेएसी 9वीं विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
May 17, 2024 | 01:17 PM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से 9वीं के 4. 3 लाख बच्चों का परिणाम जारी कर दिया है।
May 17, 2024 | 01:05 PM IST
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी।
May 17, 2024 | 12:56 PM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
May 17, 2024 | 12:40 PM IST
जैक बोर्ड 9वीं और जैक बोर्ड 11वीं रिजल्ट की घोषणा में देरी हो रही है। शाम तक रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो सकता है।
May 17, 2024 | 12:23 PM IST
झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वहीं जैक 8वीं परीक्षा में फेल होने वाले बच्चों के लिए जैक विशेष परीक्षा लेगा।
May 17, 2024 | 12:12 PM IST
jac jharkhand gov in result class 9 झारखंड बोर्ड के नतीजे कुछ ही देर में जारी होंगे कुछ तकनीकी कारणों से रिजल्ट जारी होने में कुछ समस्या हो रही है जिसके कारण रिजल्ट जाई होने में विलंब हो रहा है।
May 17, 2024 | 12:02 PM IST
पिछली बार झारखंड बोर्ड का रिजल्ट 97.83 प्रतिशत था। दूसरे नंबर पर 99.062 प्रतिशत रिजल्ट के साथ हजारीबाग और तीसरे पर ई सिंहभूम रहे थे। सिंहभूम में 99.062 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
May 17, 2024 | 11:53 AM IST
बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं में कोडराम जिले का रिजल्ट सबसे अधिक रहा था। झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं में टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करता है।
May 17, 2024 | 11:45 AM IST
झारखंड बोर्ड की तरफ से पहले 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके बाद 8वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
May 17, 2024 | 11:36 AM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in जारी करने वाला है।
May 17, 2024 | 11:29 AM IST
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ लॉगिन करना होगा।
May 17, 2024 | 11:19 AM IST
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट आज यानी 17 मई को घोषित किया जा सकता है। बोर्ड नतीजे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
May 17, 2024 | 11:01 AM IST
झारखंड बोर्ड परीक्षा में 45 से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण माना जाएगा ,जबकि 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण माना जाएगा।
May 17, 2024 | 10:51 AM IST
झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग 33 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच ग्रेड हासिल करेंगे, उन्हें तृतीय श्रेणी में रखा जाएगा।