ITM University: आईटीएम यूनिवर्सिटी ने सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में बीबीए प्रोग्राम शुरू किया
Abhay Pratap Singh | May 29, 2025 | 04:44 PM IST | 1 min read
सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट बीबीए प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में छात्रों को एक साल का पेड ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी, रायपुर (ITM University, Raipur) ने सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट (SC & LM) में एक विशेष बीबीए प्रोग्राम शुरू किया है। एससी & एलएम बीबीए प्रोग्राम तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम है, जिसे उद्योग विशेषज्ञों की सलाह से तैयार किया गया है।
पाठ्यक्रम में सप्लाई चेन एनालिटिक्स, ईआरपी, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, क्विक कॉमर्स और ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है। साथ ही, यह पाठ्यक्रम तकनीकी एवं उद्योग संबंधी परिवर्तनों और चुनौतियों की भी गहन समझ प्रदान करता है।
प्रेस रिलीज के अनुसार, छात्र ईआरपी सिस्टम, लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट एप्लीकेशन, एसएपी और डेटा एनालिटिक्स जैसे मौजूदा डिजिटल टूल्स के उपयोग की क्षमता विकसित करते हैं। यह उन्हें लॉजिस्टिक्स, रिटेल, ई-कॉमर्स और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में तकनीक-समर्थित भूमिकाओं में करियर की सफल शुरुआत के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है।
सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट बीबीए प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में छात्रों को एक वर्षीय पेड ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (Paid OJT) भी दी जाएगी। इस दौरान छात्रों को प्रति माह 10,000 रुपए से 15,000 रुपए तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर की महानिदेशक लक्ष्मी मूर्ति ने कहा, “यह कार्यक्रम हमारे छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ता है, ताकि वे ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ स्नातक हों। यह वैश्विक सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए भविष्य के सक्षम पेशेवरों को तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।”
आईटीएम यूनिवर्सिटी के आधिकारिक बयान में कहा गया कि, “अपने उद्योग-संबंधित दृष्टिकोण और वैश्विक दृष्टि के साथ, आईटीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर का बीबीए कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि छात्र घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सफल और संतोषजनक करियर के लिए पूरी तरह तैयार हों।”
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार