ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण 8 अक्टूबर से होगा शुरू, आवेदन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | October 7, 2024 | 06:58 PM IST | 2 mins read
आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल हैं। जो लोग पहले चरण को पास कर लेंगे वे दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली : इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) में कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 8 अक्टूबर से शुरू होगी। इन रिक्तियों में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर तक है।
आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
ITBP Constable Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा या मैट्रिकुलेशन पास होना जरूरी है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों के पास वैध हेवी-ड्यूटी ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
ITBP Constable Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
ITBP Constable Recruitment 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 545 रिक्तियों को भरना है। केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
- अनारक्षित - 209 पद
- एससी - 77 पद
- एसटी - 40 पद
- ओबीसी - 164 पद
- ईडब्ल्यूएस - 55
ITBP Constable Recruitment 2024: दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया
आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल हैं। जो लोग पहले चरण को पास कर लेंगे वे दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आईटीबीपी द्वारा तय किया जाएगा।
ITBP Constable Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- कौशल परीक्षा/ड्राइविंग टेस्ट
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल