UP School News: इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक ने मऊ में 1,500 छात्रों से की बातचीत
Press Trust of India | November 29, 2025 | 03:49 PM IST | 1 min read
डॉ नीलेश एम देसाई ने कहा कि आज भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल कराने के लिए वैज्ञानिक सोच की आवश्यकता है।
लखनऊ: अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक डॉ नीलेश एम देसाई ने 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में लगभग 1,500 स्कूली छात्रों के साथ बातचीत की। डॉ देसाई ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में स्थापित अंतरिक्ष एवं स्टेम प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया।
एक सरकारी बयान के अनुसार, बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए डॉ देसाई ने कहा कि आज भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल कराने के लिए वैज्ञानिक सोच की आवश्यकता है, जिसमें बच्चे अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर देश का नाम रोशन करें।
इससे पहले, डॉ देसाई ने जिले के घोसी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में उनके नाम पर स्थापित अंतरिक्ष एवं स्टेम प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों की अंतरिक्ष एवं इसरो की आगामी योजनाओं तथा भविष्य की संभावनाओं से संबंधित सवालों का उत्तर दिया।
Also read UP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने बालिकाओं को मेहनत से पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
मऊ जिले के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि मऊ का सौभाग्य है कि मऊ के बेसिक शिक्षा में अध्ययनरत बच्चों को देश के इतने बड़े वैज्ञानिक का सानिध्य प्राप्त हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जनपद मऊ के सात विकास खण्डों में अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र स्थापित तथा क्रियाशील हैं, जिसमें हजारों बच्चे भ्रमण एवं कार्यशाला में शामिल होकर अंतरिक्ष विज्ञान एवं रोबोटिक्स की जानकारियों को हासिल कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच