IPU Admission 2025: आईपी यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी, पीएचडी प्रोग्राम्स पंजीकरण ipu.admissions.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | February 1, 2025 | 07:11 PM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय 26 अप्रैल से 18 मई, 2025 तक 52 सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित करेगा। कैट और सीएलएटी स्कोर के आधार पर एलएलबी, एमबीए और एलएलएम कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 1 मई से शुरू होगी। अन्य कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग 2 जून से शुरू होगी।
नई दिल्ली : गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी, पीजी प्रोग्राम्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू आज यानी 1 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipu.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईपी यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी, पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तक है। विश्वविद्यालय 100 से अधिक संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्कूलों में 40,000 से अधिक सीटों की पेशकश करता है, जिससे उम्मीदवारों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने का मौका मिलता है।
IP University Admission 2025: आवेदन शुल्क
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, पीएचडी प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसमें पंजीकरण शुल्क और काउंसलिंग शुल्क शामिल है।
IP University Admission 2025: कक्षाएं, आरक्षण नीति
जीजीएसआईपीयू में 1 अगस्त, 2025 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं शुरू की जाएंगी। जीजीएसआईपीयू ने विश्वविद्यालय के स्कूलों में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए प्रत्येक कार्यक्रम में एक सीट अलग रखी है। इसके अतिरिक्त, किसी कार्यक्रम में 2 प्रतिशत तक प्रवेश खेल कोटा के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होगा।
IP University Admission 2025: काउंसलिंग डेट्स
विश्वविद्यालय 26 अप्रैल से 18 मई, 2025 तक 52 सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित करेगा। कैट और सीएलएटी स्कोर के आधार पर एलएलबी, एमबीए और एलएलएम कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 1 मई से शुरू होगी। अन्य कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग 2 जून से शुरू होगी।
इसके अलावा, विश्वविद्यालय जेईई मेन, नीट, कैट, सीएमएटी, सीएलएटी, यूसीईईडी, एनएटीए और सीयूईटी के साथ-साथ कुछ कार्यक्रमों के लिए योग्यता आधारित प्रवेश योग्यता परीक्षाओं सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट के माध्यम से प्रवेश पर विचार करेगा।
Also read IGNOU Admission 2025: इग्नू ने सभी ओडीएल, ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए पंजीकरण की डेट 15 फरवरी तक बढ़ाई
IP University Admission 2025: नए पाठ्यक्रम शुरू
इस वर्ष, जीजीएसआईपीयू ने कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, जिनमें मॉलिक्यूलर डायगनॉस्टिक में एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी), एलएलबी (3 वर्ष), और एप्लाइड जियोइंफॉर्मेटिक्स और रेडियोलॉजिकल फिजिक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कार्यक्रमों में 250 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जो पिछले साल शुरू की गई 1,600 सीटों की पूरक हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार