IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जूनियर एसोसिएट्स, सहायक मैनेजर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | November 11, 2025 | 03:44 PM IST | 2 mins read
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा और प्रत्येक आवेदन के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तरफ से जूनियर एसोसिएट्स, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com के माध्यम से 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा और प्रत्येक आवेदन के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। एक से अधिक आवेदनों की स्थिति में, केवल नया आवेदन ही मान्य होगा और अन्य कई पंजीकरणों के लिए भुगतान किया गया आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क वापस नहीं होगा।
IPPB Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती के माध्यम से कुल 309 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर के 110 पद, जूनियर एसोसिएट्स के 199 पदों पर भर्ती की जानी है।
IPPB Recruitment 2025:आयुसीमा
असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, जूनियर एसोसिएट्स पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IPPB Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एसोसिएट्स पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
IPPB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जूनियर एसोसिएट्स, असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
IPPB Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
- होमेपज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार