IOCL Recruitment 2024: आईओसीएल इंजीनियरिंग असिस्टेंट भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी दिन, iocl.com से करें आवेदन
Saurabh Pandey | August 21, 2024 | 03:30 PM IST | 2 mins read
आईओसीएल गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। ई-एडमिट कार्ड 10 सितंबर, 2024 को जारी किया जाएगा, जबकि परिणाम अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्निकल अटेंडेंट, जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 21 अगस्त आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईओसीएल नॉन-एग्जिक्यूटिव भर्ती 2024 के तहत विभिन्न रिफाइनरीज और पाइपलाइन डिवीजन में 467 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
IOCL Non-Executive Recruitment 2024:आयु सीमा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
IOCL Non-Executive Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आईओसीएल भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
IOCL Non-Executive Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आईओसीएल गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दी गई है। 10वीं कक्षा पास, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई वाले उम्मीदवार IOCL गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ना चाहिए।
आईओसीएल गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। ई-एडमिट कार्ड 10 सितंबर, 2024 को जारी किया जाएगा, जबकि परिणाम अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
IOCL Non-Executive Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
आईओसीएल गैर-कार्यकारी भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और उसके बाद कौशल/प्रवीणता/शारीरिक परीक्षण (SPPT) शामिल है। एसपीपीटी क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। सीबीटी परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें प्रत्येक 1 अंक के 100 प्रश्न होंगे और सीबीटी परीक्षा के लिए आवंटित समय 120 मिनट है।
- विषय ज्ञान: 75 अंक
- संख्यात्मक योग्यता: 15 अंक
- सामान्य जागरूकता: 10 अंक
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई