IOCL Recruitment 2025: आईओसीएल में अप्रेंटिस के 456 पदों पर निकली भर्ती, 13 फरवरी तक iocl.com पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 3, 2025 | 03:54 PM IST | 2 mins read
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। मेरिट के अनुसार शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com के माध्यम से अंतिम तिथि 13 फरवरी तक या उससे पहले आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू है। आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती के तहत कुल 456 पदों को भरा जाएगा। आईओसीएल ये पद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में भरेगा। सभी पद विभिन्न ट्रेड के लिए हैं।
पद और ट्रेड के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। वहीं, आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
आईओसीएल अधिसूचना में कहा गया कि, जो अभ्यर्थी एनएपीएस /एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं और भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, उन पर चयन हेतु विचार किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। मेरिट के अनुसार शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
आईओसीएल अप्रेंटिस 2025 डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया में जो उम्मीदवार सफल होंगे और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट में पास होंगे, उन्हें अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य माना जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए ऑफर ऑफ एंगेजमेंट जारी किया जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 फॉर्म भर सकते हैं:
- आईओसीएल भर्ती डायरेक्ट लिंक https://nr.ioclmd.in/RegCaptcha पर जाएं।
- कैप्टा कोड मैच करें और न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड और बैंक डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर कैंडिडेट सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NTPC Recruitment 2025: एनटीपीसी में बिना परीक्षा के 475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; वेतन 1,40,000 रुपए तक
एनटीपीसी ईईटी भर्ती 2024 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बीई या बीटेक डिग्री वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम